रोजनामचा कुछ दैनिक आपबीती, कुछ चिकाहीबाजी और कुछ सोचविचार एवं खामखाँ के चिंतन मनन का अतुल अरोरा का संकलन।
लाईफ इन ए एचओवी लेन मूलतः कानपुर निवासी अतुल अरोरा के अमेरिका में हुए अनुभवों का संकलन। हास्य रस से परिपूर्ण यह चिट्ठा भारतीय व अमरीकी जीवन शैली में अन्तर को जीवन्तता से प्रस्तुत करता है।
हाँ भाई! सॅन फ़्रैंसिस्को में बसे मूल हरियाणा वासी पंकज नरुला का लेखन। हिन्दी से पुनः जुड़ने के प्रयास में रत लेखक के संगणक सम्बन्धित व आम जीवन की दिलचस्प घटनाएँ यहाँ उपलब्ध हैं।
हृदयगाथा मूलतः इन्दौर निवासी, लेकिन फ़िलहाल मुम्बई में कार्यरत सञ्जय व्यास जी का तकनीकी चिट्ठा। उल्लेखनीय हैं हिन्दी में प्रोग्रामिंग व अन्य उपकरणों से सम्बन्धित चर्चा, स्थल पर उनके अंग्रेज़ी चिट्ठे की कड़ी भी है।
मुम्बई ब्लॉग सामयिक घटनाक्रम पर मुंबई निवासी शशि सिंह की कमेंट्री।
प्रेमपीयूष बिहार निवासी प्रेम का विविध विषयों पर हिन्दी चिट्ठा।
प्रतिमांजली राजस्थान निवासी संजय विद्रोही की कहानियाँ व कवितायें।
प्रत्यक्षा गुडगाँव, हरियाणा की प्रत्यक्षा की काव्यात्मक प्रतिक्रियाएं, अचानक, ऐसे ही।
निठल्ला चिन्तन लेखक तरुण कहते हैं कि निठल्ला चिन्तन एक आक्रोश है विचारों की आंधी का, एक द्वंद्व है सच और झूठ का, एक भावना है प्यार की, एक तमन्ना है आकाश छूने की, कुछ कहने की और कुछ अनकही छोड़ देने की।